संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। आर्य कन्या महाविद्यालय में दोहा उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य एवं भौतिकी विभागाध्यक्ष संजुल गुप्ता एवं प्राध्यापक वर्ग द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता को करवाने का उद्देश्य हिन्दी साहित्य के प्राचीन रचनाकारों के साहित्य से परिचित कराने के साथ-साथ वर्तमान समय में उनके विचारों की प्रासंगिकता से अवगत कराना है। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. कविता मेहता एवं वाणिज्य विभाग की प्रवक्ता शिवानी शर्मा ने निभाई। प्रतियोगिता में 21 छात्राओं ने प्रतिभागिता की, जिनमें प्रथम स्थान रेनू बीए तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान मनप्रीत बीए तृतीय वर्ष एवं तृतीय स्थान रिया एमए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मंच संचालन हिन्दी विभाग की प्रवक्ता ममता ने किया। हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. भारती शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित संजुल गुप्ता, शिक्षक वर्ग एवं छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में डॉ. सोनिया मलिक, डॉ. मुमताज़, डॉ. स्वरित शर्मा, रजनी धवन, नम्रता शर्मा एवं अमिता उपिस्थत रही।