फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के मशहूर हॉकी कोच का निधन: ओलंपियन सुरेंद्र पालड़ समेत कई खिलाड़ी किए तैयार, लंबे समय से थे बीमार

Wed, 15 Jul 2026 09:08 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र

सार

अपने लंबे कोचिंग करियर के दौरान उन्होंने दो बार के ओलंपियन सुरेंद्र पालड़ सहित करीब 20 अंतरराष्ट्रीय और 100 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए। 
विज्ञापन
हॉकी कोच गुरविंदर सिंह का निधन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉकी के क्षेत्र में अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तराशने वाले वरिष्ठ कोच गुरविंदर सिंह का बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर है। गुरविंदर सिंह वर्ष 1986 से 2021 तक कोच के रूप में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते रहे।

विज्ञापन

 
अपने लंबे कोचिंग करियर के दौरान उन्होंने दो बार के ओलंपियन सुरेंद्र पालड़ सहित करीब 20 अंतरराष्ट्रीय और 100 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए। उनके मार्गदर्शन में तैयार हुए खिलाड़ियों में ओलंपियन सुरेंद्र पालड़, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रदीप मोर, जगवंत सिंह तथा जूनियर विश्व कप विजेता मनप्रीत सिंह प्रमुख हैं।
 
हॉकी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने गुरविंदर सिंह के निधन को खेल जगत के लिए बड़ी क्षति बताया। खिलाड़ियों ने कहा कि उन्होंने अपने अनुशासन, मेहनत और समर्पण से अनेक खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें