फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रिश्वत लेने के आरोपी जेई का रिमांड पूरा, आज अदालत में होंगे पेश

Sun, 03 Aug 2025 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 3.90 लाख की रिश्वत लेते नहरी विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) को काबू कर शनिवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है, जो आज पूरा होने के बाद दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

एंटी क्रप्शन ब्यूरो के एसआई महेंद्र सिंह का कहना है कि टीम रिमांड के दौरान जेई से ठेकेदार से पहले लिए गए तीन लाख रुपये और सिक्योरिटी चेक बरामद करने बाकी। टीम ने आरोपी जेई को काबू करने के लिए कई दिन से जाल बिछाया हुआ था और उस पर नजर रखकर उसकी सारी ठेकेदार मनदीप को की जाने वाली सारी कॉल रिकार्ड कर रही थी। पुलिस ने उसे शुक्रवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम के पास से काबू कर लिया। आरोपी जेई ठेकेदार से सरकारी कार्य पुरा करने के बाद भी उसकी पेमेंट जारी करने की एवज में उच्च अधिकारियों के नाम पर यह रिश्वत लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें