फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिलों पर लगे सरचार्ज को हटाकर दी राहत

विज्ञापन
पंचायत के दौरान मंचासीन बिजली मंत्री रणजीत चौटाला व मौजूद किसान। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा । प्रदेश सरकार निरंतर बिजली में सुधार कर लोगों की सुविधाओं को आसान बना रही है। ऐसा प्रदेश में पहली बार हुआ है कि बिजली विभाग लाभ में चल रहा है। सरकार ने बिजली बिलों के बिलों पर लगे सरचार्ज को हटाकर लोगों को राहत दी है। अब जो बिल बकाया है उसे भी लोग तीन किस्तों में भर सकता है। ये विचार बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने बुधवार देर सांय लाडवा-रादौर मार्ग पर एक स्थित एक निजी पैलेस में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
इस पंचायत का आयोजन किसान मजदूर संगठन की ओर से किया गया था। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं भी सुनीं। रणजीत चौटाला ने किसानों को आश्वासन दिया की किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। पंचायत में संगठन के पदाधिकारियों की ओर से बिजली मंत्री रणजीत चौटाला एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्ण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष नरपत राणा को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को भी अब धान, गेहूं के साथ नकदी वाली फसलों व अन्य व्यवसाय में भी हाथ अजमाना चाहिए, ताकि उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में परिवार का एक सदस्य ही खेती को संभाल सकता है, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को घर से निकलकर दूसरे कार्य करने चाहिए। इस मौके पर रोहित गर्ग, अमर सिंह टाटकी, बलजीत जैनपुर, मंडल प्रधान ओमबीर बुढ़ा, रणजीत बन, अश्वनी बन, राम चंद्र मिस्त्री, कृष्ण लालर, शेर सिंह, बलबीर शर्मा बदरपुर, अंग्रेज सिंह, अमन सैनी, शीतल रादौर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें