फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद आज से शुरू करे सरकार

विज्ञापन
अनाज मंडी में धान की ढेरी को देखते विधायक मेवा सिंह व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबैन। लाडवा विधायक मेवा सिंह ने बुधवार को कहा कि किसानों के हितों को देखते हुए सरकार धान की सरकारी खरीद 15 सितंबर से शुरू करे। उन्होंने कहा कि सरकार ने धान की रोपाई 15 जून से निर्धारित की है। अब फसल पक कर तैयार है और मंडियों में आ रही है।
उन्होंने अनाजमंडी का दौरा कर किसानों से चर्चा की। इसके बाद उन्होेंने कहा कि धान की सरकारी खरीद शुरू न होने से मंडियों में धीरे-धीरे धान का स्टॉक बढ़ता जा रहा है और मंडियों में धान डालने के लिए जगह न रहने से किसानों और आढ़तियों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने धान की सरकारी खरीद शुरु नहीं कि तो किसानों का धान मंडियों में ही पड़ा रहेगा, जिसके मौसम बदलने के कारण खराब होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने चावल के निर्यात पर 20 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी लगाने और मोटे चावल का निर्यात बंद करने की कड़ी आलोचना की और कहा कि सरकार के इस किसान विरोधी फैसले से भाजपा सरकार का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रवक्ता जयपाल पांचाल, बाबैन मंडी के पूर्व प्रधान लाभ सिंह अंटाल, राकेश अग्रवाल, कीमती लाल खुराना, संजीव भूखड़ी, रामपाल सैनी, प्रवीण सिंगला, भीम उमरी आदिउपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें