फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खिलाड़ियों को राहत, राज्य स्तरीय खेलों में अब एवीटी अनिवार्य नहीं

Sat, 15 Aug 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेडियोलाजी विभाग के बााहर अपनी बारी का इंतजार करते हुए खिलाड़ी।आर्काइव - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को आयु सत्यापन टेस्ट (एवीटी) के लिए बड़ी राहत मिली है। अब राज्य स्तरीय खेलों में भाग लेने से पहले प्रत्येक खिलाड़ी के लिए एवीटी करवाना अनिवार्य नहीं होगा। किसी खिलाड़ी की उम्र को लेकर प्रोटेस्ट दर्ज होने पर ही उसकी जांच कराई जाएगी। हालांकि राज्य स्तर से चयनित होकर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जाने वाले खिलाड़ियों के लिए एवीटी अनिवार्य रहेगा।

इससे पहले एवीटी करवाने के लिए जिले में एक दिन में करीब 250 खिलाड़ी तक जांच के लिए अस्पताल पहुंच रहे थे। इससे एक ओर खिलाड़ियों को जांच और रिपोर्ट के लिए इंतजार करना पड़ रहा था तो दूसरी ओर अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। खिलाड़ियों की उम्र की जांच के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल बनाया गया था। इसमें ऑर्थोपेडिक, डेंटल और फोरेंसिक विशेषज्ञ शामिल थे।
विज्ञापन

एईओ जसबीर सिंह ने बताया कि निदेशालय ने निर्देश जारी किए हैं कि अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं से पहले एवीटी की अनिवार्यता नहीं। अचानक से बढ़ी अस्पतालों में भीड़ और खिलाड़ियों को आ रही परेशानी को देखते हुए विभाग ने यह फैसला लिया है।

-
आपत्ति होने पर सीएमओ से कराई जाएगी जांच

शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि राज्य स्तरीय स्कूल खेलों के लिए एवीटी अनिवार्य नहीं है। प्रतियोगिता के दौरान किसी खिलाड़ी की आयु को लेकर आपत्ति दर्ज होती है तो संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी से उसका एवीटी करवाएंगे।
विज्ञापन


-
22 से 24 अगस्त तक कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय मुकाबले

59वीं राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं के संशोधित कार्यक्रम के तहत कुरुक्षेत्र में 22 से 24 अगस्त तक मुकाबले होंगे। इनमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वालीबाल, साइक्लिंग और शूटिंग के मुकाबले भी जिले में कराए जाने हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें