फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 49 दिन बाद मिला नियमित डीईओ, दो पद अब भी खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले के शिक्षा विभाग को 49 दिन बाद नियमित जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) मिल गया है। यमुनानगर के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार को कुरुक्षेत्र का नया डीईओ नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले तत्कालीन डीईओ विनोद कौशिक 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद 13 अक्तूबर को अंबाला के डीईओ सुधीर कालड़ा को कुरुक्षेत्र का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। अब नियमित नियुक्ति होने से विभाग को राहत मिली है। हालांकि, शिक्षा विभाग में अधिकारियों की कमी अभी बरकरार है।
जिले में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के प्रिंसिपल का पद अब भी खाली है। इन पदों पर नियुक्ति नहीं होने से विभागीय कामकाज अतिरिक्त प्रभार और वैकल्पिक व्यवस्थाओं के सहारे चल रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेशभर में 10 अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें