फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के लिए सभी विद्यालयों का पंजीकरण अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ विद्यालय में जिला परियोजना समन्वयक रोहताश वर्मा के निर्देशन में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के लिए सभी विद्यालयों का विद्यालय पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य करने को कहा गया।
विज्ञापन

इस पोर्टल के माध्यम से विद्यालय अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की कमी को स्वयंसेवियों, संस्थाओं एवं सामुदायिक सहयोग से पूरा कर सकता है। उपरोक्त जो भी संगठन विद्यालय में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं उनको भी विद्यालय पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। विद्यालय मुखिया पंजीकृत संस्थाओं व स्वयंसेवियों से संपर्क करके अपनी विद्यालय की आवश्यकताओं को बता सकते हैं। जिससे विभाग पर वित्तीय बोझ भी कम होगा। एपीसी क्रांति चावला ने बताया कि आगामी सत्र के लिए सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए प्रवेश उत्सव सभी विद्यालयों में मनाया जाएगा। अध्यापक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करेंगे। विद्यार्थियों को जीरो ड्रॉप आउट करना एवं 100 प्रतिशत कक्षा स्थानांतरण करना प्रमुख पहलू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें