कुरुक्षेत्र। सांसद नवीन जिंदल द्वारा आयोजित शिविर में पंजीकरण करवाते हुए वरिष्ठ नागरिक। स्वयं
कुरुक्षेत्र। सांसद नवीन जिंदल की पहल पर बुधवार को जिंदल हाउस में आयोजित दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक सहायक उपकरण पंजीकरण एवं मूल्यांकन शिविर में 394 दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण किया गया। शिविर में विशेषज्ञों ने लाभार्थियों की जरूरतों का आकलन कर व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग, श्रवण यंत्र, बैटरी चालित ट्राइसाइकिल सहित अन्य सहायक उपकरणों के लिए पात्र लाभार्थियों की पहचान की।
नवीन जिंदल फाउंडेशन और एलिम्को के सहयोग से आयोजित शिविर में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। एलिम्को की तकनीकी टीम ने लाभार्थियों की शारीरिक स्थिति और आवश्यकताओं के अनुसार उनका मूल्यांकन किया। पंजीकरण और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र लाभार्थियों को जल्द आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। संवाद