फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तीन साल के बच्चे के साथ पत्नी को नहर किनारे छोड़ गया पति

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मंगलवार देर रात एक पति अपनी पत्नी को तीन वर्षीय मासूम के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में नहर किनारे उतारकर अकेला छोड़ गया। महिला ने रात 11 बजे तक इंतजार किया, लेकिन पति वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना गोताखोर प्रगट सिंह अपनी पत्नी को लेकर मौके पर पहुंचे और महिला से सारी आपबीती पूछने के बाद पुलिस को सूचना दी। घटना ज्योतिसर क्षेत्र के नहर किनारे की बताई जा रही है। अंबाला की रहने वाली महिला अपने तीन साल के बच्चे के साथ पति के साथ कहीं जा रही थी। रात के अंधेरे में पति ने दोनों को नहर किनारे उतार दिया और कुछ देर में वापस आने की बात कहकर चला गया। महिला ने काफी देर तक पति का इंतजार किया, लेकिन जब वह वापस नहीं लौटा तो वह घबराकर रोने लगी। राहगीरों ने महिला को परेशान देखा तो तुरंत गोताखोर प्रगट सिंह को सूचना दी। इसके बाद उन्होंने काॅल कर पलिस को माैके पर बुलाया। महिला को बच्चे के साथ सुरक्षित दुर्गा शक्ति के साथ घर पहुंचाया दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें