फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धनतेरस पर 186 परिवारों की करवाई रजिस्ट्री, छुट्टी के दिन खुले रहे कार्यालय

Sat, 18 Oct 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धनतेरस पर झाड़ू की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धनतेरस पर शनिवार को जिले में छुट्टी होने के बाद भी तहसील कार्यालय खुले रहे, जहां 100-100 गज के प्लाट धारक 186 परिवारों की रजिस्ट्री की गई। इनमें गांव सिरसला, पिपली, मेहरा के 186 परिवार शामिल रहे। वहीं 36 सामान्य रजिस्ट्रियां भी की गई। ये सभी रजिस्ट्री उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत प्लाट आवंटित किए गए हैं।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि दीपावली की पांच दिवसीय पूजा के शुभारंभ अवसर धनतेरस पर जिले के परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट की रजिस्ट्री के तौर पर देवी लक्ष्मी का आगमन मिला है। इन परिवारों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में शुक्रवार को आयोजित जन विकास जन विश्वास कार्यक्रम के दौरान अधिकारी प्रमाण पत्र सौंपे गए थे। मुख्यमंत्री के आदेश पर शनिवार को छुट्टी के बावजूद तहसीलों को खोलकर रजिस्ट्री करवाने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि जिले की सभी तहसीलों में 26 गांवों 1353 परिवारों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना फेज-2 के तहत आवंटित प्लाटों की रजिस्ट्री की गई है।
विज्ञापन

गांव अजराना खुर्द के 58, गांव अटवान के 17, गांव ब्रह्म के 88, गांव चढूनी जाटान के 45, गांव समालखी के 20, गांव बहलोलपुर के 47, गांव बणी के 44, गांव बपदी के 43, गांव ब्रहण के 18, गांव बडौंदी के 13, गांव धनोरा जाटान के 69, गांव डूडा के 12, गांव लाठी धनौरा के 42, गांव निवारसी के 43, गांव सुरा के 31, गांव हरिगढ़ भौरख के 61, गांव रामगढ़ रोड़ के 239, गांव गादली के 52, गांव मथाना के 178, गांव अढ़ोन के 54, गांव बाहरी के 13, गांव बारना के 22, गांव फतुपुर के 36, गांव कवांर खेड़ी के 32, गांव छलौंदी के 39, गांव जोगी माजरा के 37 परिवारों को प्लाट आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन



तहसीलों में 36 लोगों ने करवाई जनरल रजिस्ट्रियां
उपायुक्त ने कहा कि शनिवार के दिन तहसीलों के खुली होने पर त्योहार के दिन सामान्य रजिस्ट्रियां भी करवाई गई। सभी तहसीलों में 36 लोगों ने जनरल रजिस्ट्रियां करवाई। इनमें सबसे ज्यादा पिहोवा तहसील में 11 रजिस्ट्री, थानेसर तहसील में 10 रजिस्ट्री करवाई गई। इसके साथ ही इस्माइलाबाद में पांच रजिस्ट्री, शाहाबाद में पांच रजिस्ट्री, बाबैन में दो रजिस्ट्री और लाडवा में तीन रजिस्ट्री करवाई गई।

कुरुक्षेत्र। धनतेरस पर झाड़ू की खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें