फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विवि छात्रावासों में कुलसचिव को मिलीं खामियां, सुधारने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पुरुष छात्रावासों में खाने की कमी और गुणवत्ता ठीक न होने पर वीरवार को छात्रों ने देर रात प्रदर्शन किया था। शुक्रवार को कुलसचिव वीरेंद्र पॉल ने देवी लाल, डॉ. आंबेडकर और नरहरि छात्रावासों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कई कमियां पाईं गईं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कॉमन रूम बंद मिले और कई जगह वाई-फाई काम नहीं कर रहे थे। टीवी खराब या बिना रिचार्ज के सेट-टॉप बॉक्स के साथ मिले। स्टोर रूम में मेस कर्मचारियों के बिस्तर लगे होने की जानकारी भी सामने आई। छात्रों ने पहले देर रात 12 बजे तक धरना दिया था, जिसके बाद कुलसचिव ने मौके पर पहुंचकर समस्याओं के समाधान का सात दिन का आश्वासन दिया था।

खाने की गुणवत्ता और अन्य सुविधाएं
कुलसचिव ने चीफ वार्डन प्रो. जसबीर सिंह को पांच दिन के भीतर सभी कमियां दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे खाने की गुणवत्ता की जांच खुद करेंगे, ताकि विद्यार्थियों को परेशानी न हो। चीफ वार्डन को कॉमन रूम की स्थिति, चालू टीवी और वॉशिंग मशीनों की भी जांच करने को कहा गया है। कुलसचिव ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को सुविधाओं को लेकर कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन



छात्रों को दिया था सात दिन का समय
वीरवार रात छात्रों के द्वारा किए गए धरने प्रदर्शन के दौरान केयू कुलसचिव प्रो. वीरेंदर पाल ने सात दिन का समय दिया था। उन्होंने छात्रों से कहा था कि आपकी जो भी समस्या है उसे सात दिन में ही सुलझा दिया जाएगा, जिसके बाद यह दौरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें