फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को मिला सरकारी लाभ

विज्ञापन
बाबैन। संघोर में सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि विकास शर्मा व अन्य मौजूद।
विज्ञापन
बाबैन। गांव संघोर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में सेवा सेतु अभियान और मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना शिविर लगा। इसका उद्देश्य पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना था। भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा जालखेड़ी ने शिविर में मुख्य रूप से शिरकत की। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली। विकास शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। ऐसे शिविर इस उद्देश्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एसडीएम राजेश सोनी और बीडीपीओ सुशील मंगला ने भी शिविर का अवलोकन किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं और सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान पात्र नागरिकों के आवेदन लिए गए और उनकी समस्याओं को दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें