फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विश्व टीबी दिवस पर रेडक्रॉस ने चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जागरुकता रैली निकालते रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य। स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से विश्व टीबी दिवस पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने जागरूकता के लिए रेडक्रॉस जिला टीबी को-आर्डिनेटर की अगुवाई में रैली भी निकाली गई। रेडक्रॉस सभागार में फर्स्ट एड ट्रेनिंग लेने पहुंचे युवाओं के साथ रेडक्रॉस कर्मियों को टीबी के प्रति जागरूक किया गया। जिला रेडक्रॉस सचिव रमेश चौधरी ने बताया कि सोसायटी चेयरमैन उपायुक्त विश्राम मीणा के निर्देश पर टीबी उन्मूलन के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


रेडक्रॉस टीबी को-आर्डिनेटर अंजलि ने कहा कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा शाखा के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी और राज्य महासचिव डॉ. सुनील कुमार के मार्गदर्शन में ड्रॉप आउट क्षय रोगियों का इलाज किया जा रहा है। नि:शुल्क टीबी स्क्रीनिंग कैंप में जिला टीबी अधिकारी डॉ. संदीप अग्रवाल विशेष सहयोग दे रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों को पौष्टिक आहार किट भी वितरित की जा रही है। समाजसेवी संस्थाओं से निक्षय मित्र बनकर टीबी के गरीब मरीजों को गोद लेने की अपील की गई। रेडक्रॉस स्वयंसेवक भी गांवों में जागरूकता फैला रहे हैं। सामाजिक संस्थाओं के सहयोग के अलावा ग्राम पंचायतें भी टीबी उन्मूलन में भागीदार हैं। टीबी से जुड़े लक्षण पर तुरंत जांच कराएं। इस अवसर पर टीबी स्वयंसेवक जोंगेंद्र, राहुल, रानी और आरती सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। जागरुकता रैली निकालते रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य। स्वयं- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें