फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय के स्त्रोत बढ़ाए रेडक्रॉस समिति : विवेक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेडक्रॉस समिति द्वारा आमजन के लिए चलाई जा रही गतिविधियों को निरंतर जारी रखा जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की रुकावट ना आए इसके लिए समिति को आय के स्रोत बढ़ाने पर भी बल देना चाहिए, ताकि आमजन को मिलने वाली सुविधा जारी रहे। अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने ये निर्देश दिए। उन्होंने जिला रेडक्रॉस समिति का निरीक्षण किया। उन्होंने समिति के जनकल्याण के लिए शुरू की गई गतिविधियों को देखा, इसमें उन्होंने दिव्यांगजन के कल्याण के लिए वर्कशॉप में कृत्रिम अंग रेडक्रॉस समिति द्वारा बनाकर नि:शुल्क प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने टीआई प्रोजेक्ट की ओर से जोखिम भरी महिलाओं, नशे से प्रभावित लोगों को दी जा रही सुविधा के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। अतिरिक्त उपायुक्त ने टीबी प्रोजेक्ट, फिजियोथैरेपी सेंटर, कंप्यूटर सेंटर, सिलाई सेंटर, फस्ट एड होम नर्सिंग ट्रेनिंग का भी निरीक्षण किया और रेडक्रॉस के माध्यम से दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस समिति परिसर में गांव से आए युवाओं द्वारा ली जा रही फस्ट एड और सीपीआर की ट्रेनिंग के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई और दिव्यांगजन के लिए जिले के दिव्यांगों द्वारा ही उनके उपकरण को ठीक करने के लिए किए जा रहे कार्यों को भी जाना।

रेडक्रॉस सचिव श्याम सुंदर ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक जन के लिए गांव स्तर पर ही घर बैठे मोबाइल पर पंजीकरण की सुविधा दी गई है और प्रथम चरण में 10,000 वरिष्ठ नागरिक जन को विभिन्न प्रकार के उपकरण कान की मशीन, व्हील चेयर, कम बोर्ड चेयर, विभिन्न प्रकार की बेल्ट, उपकरण वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है, इसके लिए अलिमको कंपनी भारत सरकार सहयोग करेगी। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग ऑफिसर अंजू कश्यप, प्रोजेक्ट मैनेजर विकास, सहित रेडक्रॉस सोसाइटी के सभी कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें