कुरुक्षेत्र। विजेता खिलाडियों को सम्मानित करते आयोजक। स्वयं
कुरुक्षेत्र। जिला प्रशासन और आईएसजीईसी हैवी इंजीनियरिंग के सहयोग से गांव बीड कालवा में दो दिवसीय फुटबॉल लीग-2026 का आयोजन हुआ। रेड बुल्व्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस लीग का खिताब अपने नाम किया। द सिक्सटीन टीम इस प्रतियोगिता में उपविजेता रही।
राजीव गांधी खेल मैदान बीड कालवा में रोमांचक मुकाबले हुए। बड़ी संख्या में खेल प्रेमी इन मुकाबलों को देखने पहुंचे। समापन समारोह में विजेता रेड बुल्व्स और उपविजेता द सिक्सटीन को सम्मानित किया गया। नमन को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, स्नेहा को उच्च स्कोरर और आर्यन को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। लीग के पहले दिन उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चार टीमों के दो मैच देखे थे। आईएसजीईसी हैवी इंजीनियरिंग कंपनी ने इन मैचों को प्रायोजित किया। कंपनी ने खिलाड़ियों को किट भी वितरित की।
लीग का उद्देश्य और प्रेरणा
कोच सुदेश रानी ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे से दूर रखती हैं। ये उन्हें खेलों की ओर प्रेरित करती हैं। इस अभियान को आगे बढ़ाने में जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिला। लीग का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। इसका लक्ष्य युवाओं में फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ाना भी है।