कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण-अर्जुन मंदिर में इस्कॉन द्वारा गीता जयंती महोत्सव पर आयोजित हवन में हिस
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण-अर्जुन मंदिर में इस्कॉन की ओर से गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि इस्कॉन के जीबीसी चेयरमैन गुरु प्रसाद स्वामी, वरिष्ठ अधिकारी महामन प्रभुजी और वृंदावन के भक्ति आश्रय वैष्णव स्वामी रहे। इस पवित्र अवसर पर भक्ति आश्रय वैष्णव स्वामी ने 50 से अधिक युवा भक्तों के साथ ज्योतिसर तीर्थ का दौरा किया। महाराज ने इस स्थान को धर्म का मूल स्त्रोत बताते हुए गीता माहात्म्य का पाठ किया और सभी को गीता के दिव्य संदेश को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। इसके बाद ज्योतिसर तीर्थ में भक्तों ने संकीर्तन के साथ परिक्रमा की।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण श्रीकृष्ण-अर्जुन मंदिर में सुबह नौ बजे से आयोजित गीता यज्ञ रहा। इस यज्ञ में गीता के 700 श्लोकों का उच्चारण किया गया और इन पर आहुति दी गई। इस्कॉन के गीता महोत्सव में हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश जैसे विभिन्न राज्यों से आए 1000 से अधिक भक्तों ने भाग लिया। कार्यक्रम में एनएचपीसी के पूर्व निदेशक अमित कांसल और डॉ. राजीव भी शामिल हुए।
नंदा और इस्कॉन संस्थापक श्रील प्रभुपाद के कुरुक्षेत्र आगमन के 50 वर्ष पूरे
इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल ने बताया कि इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद 1 दिसंबर 1975 को कुरुक्षेत्र और ज्योतिसर दर्शन के लिए आए थे। उन्होंने केडीबी के संस्थापक गुलजारी लाल नंदा के साथ मिलकर इच्छा की थी धर्मक्षेत्र की ख्याति पूरे विश्व में फैले और दुनिया के समस्त देशों से लोग यहां आकर गीता का ज्ञान प्राप्त करें। कार्यक्रम का समापन सभी आगंतुकों के लिए आयोजित एकादशी भंडारे से हुआ जिसमें भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन ने गीता के अमर संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और भक्ति व अध्यात्म को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई। इस पावन महोत्सव में भाग लेने वाले सभी भक्तों ने गीता जयंती के इस पवित्र आयोजन के लिए इस्कॉन का आभार व्यक्त किया।
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण-अर्जुन मंदिर में इस्कॉन द्वारा गीता जयंती महोत्सव पर आयोजित हवन में हिस