पिहोवा। हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली श्रावण मास के अंतिम सोमवार को संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव का अभिषेक किया। बड़ौली ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव का प्रिय है।
उन्होंने कहा कि मंदिर की पौराणिक मान्यता के चलते उनकी इच्छा थी कि श्रावण मास के दौरान यहां दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने संकल्प लिया था कि एकादशी का व्रत भी मंदिर में पूजन के बाद खोलेंगे। मंदिर सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम ने बताया कि यहां पहुंचने पर महंत विश्वनाथ गिरी ने बड़ौली को बाबा का शृंगार का चित्र रूपी स्मृति चिन्ह और आशीर्वाद दिया। पंडित शंभूदत गौतम ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। श्रावण मास का अंतिम सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
गौतम ने बताया कि मंगलवार को श्रावण समाप्ति से पूर्व शोभायात्रा निकाली जाएगी। 27 अगस्त को मंदिर में भंडारा होगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष तेजेंद्र खैहरा गोल्डी, मन की बात कार्यक्रम के संयोजक हन्नु चक्रपाणि, युवा मोर्चा से रिचिक कौशिक, लाडी पाल छज्जूपुर, पूर्व चेयरमैन जयसिंह पाल, बंटी दीवाना, जितेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।