फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिविर लगाकर पुराने खातों की कर रहे रि-केवाईसी

Sun, 20 Jul 2025 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले के सभी गांवों में बैंक की ओर से शिविर लगाकर जन धन योजना के तहत खोले गए खातों की रि-केवाईसी की जा रही है। इस अभियान के तहत 30 सितंबर तक सभी गांवों को कवर किया जाएगा। शिविर में नागरिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन से नागरिकों को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि पीएम सुरक्षा बीमा योजना सरकार की ओर से शुरू की गई एक दुर्घटना बीमा योजना है। इसका उद्देश्य नागरिकों को सस्ती दरों पर दुर्घटना बीमा कवर प्रदान करना है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जाता है। नामांकन की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक है जिससे नागरिक आसानी से इसमें शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रीमियम का भुगतान ऑटो डेबिट सुविधा के माध्यम से किया जा सकता है। इससे प्रीमियम के भुगतान में सुविधा होती है। बीमाधारक की दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी विकलांगता की स्थिति में परिवार की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें