फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पोस्टर मेकिंग में रवि और स्लोगन राइटिंग में दिनेश प्रथम

विज्ञापन
 पोस्टर और स्लोगन दिखाते हुए विद्यार्थी।
विज्ञापन
पिहोवा। राजकीय महाविद्यालय भेरियां में एंटी ड्रग्स कमेटी एवं यूथ एंड रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग में नशा मुक्ति भारत अभियान और कृमि मुक्त अभियान पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. पूनम ने मानसिक स्वस्थ और मानसिक तनाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारण करने एवं दिनचर्या में योग-ध्यान शामिल करने की सलाह दी।
विज्ञापन


एंटी ड्रग्स कमेटी के प्रभारी डॉ. दिनेश यादव ने बताया कि नशामुक्त भारत बनाने के लिए सभी युवाओं को दृढ़ संकल्प होने की आवश्यकता है। उन्होंने हर तरह के नशे का पूर्णतया परित्याग करने की सलाह दी। इस दौरान पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रो श्याम सुंदर निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे। पोस्टर मेकिंग में रवि कुमार प्रथम, पलक पांचाल द्वितीय और अंजू तृतीय स्थान पर रहे। स्लोगन राइटिंग में दिनेश कुमार प्रथम, अंजलि द्वितीय और रोहित तृतीय स्थान पर रहे।

यूथ एंड रेडक्रॉस सोसायटी के प्रभारी प्रो जितेंद्र ने बताया कि कृमि रोग छोटे बच्चों एवं किशोर किशोरियों में कुपोषण और खून की कमी से होता है जिसके कारण हमेशा थकावट रहती है। संपूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास नहीं होता। इसके लिए से 19 साल के सभी बच्चों और किशोर किशोरियों को कृमि नियंत्रण की दवाई सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर निशुल्क खिलाई जाती है, ताकि हमारा देश कृमि मुक्त हो सके। विद्यार्थियों को कृमि नाशक गोलियां वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें