कुरुक्षेत्र। शहर के आंबेडकर चौक पर एक बुजुर्ग महिला का पर्स और मोबाइल गिर गया, तभी दो युवक मोटरसाइकिल से आए और बुजुर्ग महिला का पर्स और मोबाइल उठाकर भाग गए। इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शहर के प्रताप कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय स्वर्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार की सुबह आंबेडकर चौक से पैदल छठी पातशाही गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रही थी तभी उनका पर्स सड़क पर गिर गया। पर्स में एक हजार रुपये और मोबाइल था। पीड़िता के अनुसार पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो युवक उसका पर्स उठाकर भाग गए।
युवक की मोटरसाइकिल चोरी
कुरुक्षेत्र। जिला न्यायवादी कार्यालय में कार्यरत एक कर्मी की सैलून के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी हो गई। थाना सदर क्षेत्र के कलाल माजरा निवासी अंकित सैनी ने बताया कि वह जिला न्यायवादी कार्यालय में कार्यरत हैं। पांच जून को सुबह वे सेक्टर 17 स्थित एक सैलून में क्लास देने गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल एकेडमी के बाहर खड़ी की थी। क्लास समाप्त होने के बाद जब वे बाहर आए तो मोटरसाइकिल गायब थी।