फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रामनाथ बाटी बने सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान

Mon, 17 Nov 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का तीन वर्षीय चुनाव रविवार को पब्लिक हेल्थ यूनियन कार्यालय में हुआ। जिला प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि जिला सम्मेलन में 85 डेलिगेट, 10 आब्जर्वर और 5 अतिथियों ने भाग लिया। जिला सम्मेलन का उद्घाटन महासचिव नरेश कुमार ने किया। सम्मेलन में सचिव ने तीन साल की सांगठनिक रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट पर सात डेलिगेट्स ने बहस में हिस्सा लिया। दोनों रिपोर्ट को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन

जिला सम्मेलन में आगामी तीन साल के लिए सर्व सम्मति से कमेटी का गठन किया गया जिसमें रामनाथ बाटी को प्रधान, चन्द्रभान को वरिष्ठ उप प्रधान, किशोरी लाल व नीलम को उप प्रधान, संदीप नरवाल को सचिव बिट्टू रंगा को कोषाध्यक्ष, विरेंद्र सिंह सह सचिव, कदम शर्मा को संगठन सचिव, मनीष जिंदल को प्रैस सचिव, रावल गुप्ता को ऑडिटर, अशोक कुमार व महेंद्र वर्मा को आमंत्रित सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया। नव निर्वाचित जिला कमेटी को रिटायर कर्मचारी संघ के संत कुमार ने पद व गोपनीयता कि शपथ दिलाई। नवनियुक्त जिला प्रधान रामनाथ बाटी ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी महकमों का निजीकरण कर रही है। जिसको किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें