फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ग्राहकों को लुभा रहीं डोरे, रूद्राक्ष, नग, फूल व कार्ड वाली राखियां

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दुकान पर सजाई गई रा​खियां। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रक्षाबंधन पर्व के लिए धर्मनगरी के बाजार में राैनक देखी जा रही है। बाजार में राखियों की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियां नजर आ रही हैं। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने के लिए अभी से राखियों की खरीदारी शुरू कर दी है। डोरे वाली पारंपरिक राखियां, रुद्राक्ष राखियां और नग जड़ी राखियां इस बार बहनों की पहली पसंद बनी हुई हैं। पर्व नजदीक आने के साथ ही खरीदारी ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ ली है। दुकानदारों को इस बार पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बाजार में पांच रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। बच्चों से लेकर युवाओं और बड़ों की पसंद को ध्यान में रखते हुए विभिन्न डिजाइनों की राखियां सजाई गई हैं। फूलों की डिजाइन वाली राखियां तथा शुभकामना कार्ड के साथ आने वाली आकर्षक राखियां ग्राहकों को लुभा रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। आने वाले दिनों में खरीदारी और तेज होने की संभावना है।

त्योहार की रौनक
त्योहार के मद्देनजर मिठाई की दुकानों पर भी रौनक बढ़ने लगी है। उपहार और सजावटी सामान की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ दिख रही है। व्यापारियों का मानना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो इस बार रक्षाबंधन पर अच्छा कारोबार होगा। ग्राहकों का कहना है कि बाजार में हर बजट के अनुसार राखियां उपलब्ध होने से खरीदारी करना आसान हो गया है।
विज्ञापन


इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद : गांधी
कुरुक्षेत्र व्यापार मंडल के प्रधान फतेह चंद गांधी का कहना है कि रक्षाबंधन पर्व पर हर साल दो करोड़ से अधिक का कारोबार हो जाता है। इस बार कुछ ज्यादा होने की संभावना जताई जा रही है, जिसके पीछे अभी से ही ग्राहकों में देखी जा रही रुचि है। सिर्फ राखियों का ही कारोबार नहीं बल्कि मिठाई से लेकर गिफ्ट आइटम तक की खूब बिक्री होती है। हिंदुओं में इस पर्व की अहम मान्यता रहती है।

बोदरवार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में  मरीजों को परामर्श देते डॉ. संजय भारद्वाज ।संवाद

बोदरवार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में  मरीजों को परामर्श देते डॉ. संजय भारद्वाज ।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें