फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 35 बालिका तीरंदाजों को जिला टीम में जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया के बाद राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए कुरुक्षेत्र की बालिका आर्चरी टीम घोषित की गई है। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की 35 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

ये खिलाड़ी इंडियन, रिकर्व और कंपाउंड राउंड में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। अंडर-14 वर्ग में इंडियन और रिकर्व राउंड में चार-चार खिलाड़ियों को चुना गया है। कंपाउंड राउंड में तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है। अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में तीनों राउंड में चार-चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
चयनित खिलाड़ियों में सूर्योदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्योतिसर, कैंब्रिज वर्ल्ड स्कूल कुरुक्षेत्र, डीएवी पब्लिक स्कूल पिहोवा सहित जिले के कई विद्यालयों की छात्राएं हैं। टीम घोषित होने के बाद खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी करेंगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें