फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रजनीश गुप्ता अध्यक्ष व प्रो. विपिन बने महासचिव

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त महासचिव
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा ने संगठन को राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ साहित्यिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में भी सशक्त बनाने के लिए साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का गठन किया है। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि रजनीश गुप्ता कुरुक्षेत्र को इस प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रो. विपिन गुप्ता भिवानी को महासचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

सविता जैन गुरुग्राम, डॉ. संजय गोयल कैथल, विनोद गोयल हिसार, प्रो. राजेंद्र प्रसाद गर्ग रोहतक और प्रो. संजय गुप्ता रोहतक को उपाध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. नीरू मित्तल पंचकूला और खुशबू जैन हांसी को सचिव नियुक्त किया गया है। पवन मित्तल रोहतक और प्रो. रेखा भिवानी को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. वीरेंद्र गोयल कुरुक्षेत्र को प्रचार सचिव का कार्यभार दिया गया है। राजेश सिंगला ने कहा कि यह प्रकोष्ठ प्रदेशभर में साहित्यिक, सांस्कृतिक और कला प्रेमी वैश्यजनों को जोड़ेगा। इसका उद्देश्य उनकी प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है। प्रकोष्ठ काव्य गोष्ठियों, कवि सम्मेलनों, पुस्तक विमोचन कार्यक्रमों और सांस्कृतिक उत्सवों का संचालन करेगा। नाट्य प्रस्तुतियों और भारतीय संस्कृति पर आधारित आयोजनों का भी नियमित संचालन होगा। इससे नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ सकेगी। यह प्रकोष्ठ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सामाजिक मूल्यों के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कुरुक्षेत्र। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें