फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राजस्थानी, लखनवी, पंजाबी और मारवाड़ी चूड़ियों की वैरायटी बनी महिलाओं की पहली पसंद

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुनियारी की दुकान पर देर शाम तक खरीदारी करती महिलाएं। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। करवाचौथ नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक लौट आई है। बाजारों में जगह-जगह चूड़ियों की खनक, बिंदियों की चमक और सिंदूर की लालिमा नजर आ रही है। महिलाओं के चेहरों पर त्योहार का उल्लास साफ झलक रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को बाजारों में खरीदारी का उत्साह चरम पर रहा। हर तरफ रंग-बिरंगे स्टॉल, मेहंदी की महक और करवाचौथ की तैयारियां जोरों पर दिखीं। त्योहार के जोश में महिलाओं ने पारंपरिक साज-सज्जा की खरीदारी शुरू कर दी है। लाल, हरे, गुलाबी और सुनहरी रंगों की चूड़ियां खूब बिक रही हैं। कुछ महिलाएं मैचिंग साड़ी या सूट के साथ चूड़ियां चुन रही हैं, तो कुछ अपनी पसंद के हिसाब से डिजाइनर सेट ले रही हैं।
बाजार में राजस्थानी, लखनवी, पंजाबी और मारवाड़ी चूड़ियों की विशेष वैरायटी खूब पसंद की जा रही है। मेहंदी आर्टिस्ट्स की बुकिंग पहले से ही हो चुकी है। कई आर्टिस्ट ने बताया कि करवाचौथ से एक दिन पहले तक का हर स्लॉट बुक हो चुका है। सिंदूर, बिंदी, मंगलसूत्र, चुनरी और साड़ी की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ है। पारंपरिक साड़ियों और डिजाइनर चुनरियों की बिक्री में भी उछाल है।
विज्ञापन

बाजार में पहले से अधिक उत्साह
मुनियारी दुकान संचालक राहुल ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार ग्राहकों में उत्साह अधिक है। महिलाएं केवल खरीदारी ही नहीं बल्कि उत्सव का आनंद ले रही हैं। हमारे पास चूड़ियों की 200 से ज्यादा वैरायटी हैं। इसमें राजस्थानी लाख, पंजाबी कड़े, मेटल, शीशे वाली और गोल्डन-स्टोन सेट, लाल-मैरून-गुलाबी चूड़ी और कुंदन सेट सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। करवाचौथ से पहले का यह सप्ताह पूरे साल का सबसे व्यस्त समय होता है।
सूट से मैचिंग ली चूड़ियां
ग्राहक सिमरन ने बताया कि करवाचौथ का शृंगार तो चूड़ियों के बिना अधूरा है। हर साल करवाचौथ पर नई चूड़ियां खरीदना हमारी परंपरा का हिस्सा है। इस बार मैंने लाल-हरी और सुनहरी चूड़ियों का सेट लिया है, जो मेरे सूट से मेल खा रहा है। चूड़ियां सिर्फ सजावट नहीं बल्कि सौभाग्य का प्रतीक हैं। बाजार में इतनी रौनक देखकर मन खुश हो गया। सब ओर त्योहार की महक है और अपनेपन का एहसास है।

कुरुक्षेत्र। मुनियारी की दुकान पर देर शाम तक खरीदारी करती महिलाएं। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें