फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राजस्थान ने अंडर-17 और अंडर-19 फुटबॉल में जीते खिताब

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। 37वें अखिल भारतीय खेल समारोह का समापन समारोह पर पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में आयोजित 37वें अखिल भारतीय पांच दिवसीय खेल समारोह का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के फुटबॉल वर्ग में अंडर-17 और अंडर-19 में राजस्थान ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-14 वर्ग में पश्चिमी उत्तर प्रदेश विजेता रहा। समारोह में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने खिलाड़ियों को शील्ड और पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


अंडर-14 लड़कों के वर्ग में पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रथम, दक्षिण क्षेत्र दूसरे और उत्तर क्षेत्र तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 लड़कों में राजस्थान ने पहला, उत्तर क्षेत्र ने दूसरा और दक्षिण क्षेत्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 में राजस्थान प्रथम, दक्षिण क्षेत्र द्वितीय और उत्तर क्षेत्र तृतीय रहा। वहीं वंदना प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर क्षेत्र प्रथम और उत्तर क्षेत्र द्वितीय रहा। अनुशासन में पूर्वोत्तर क्षेत्र ने पहला और पूर्वी उत्तर प्रदेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि उद्योगपति विनय गुप्ता और मुख्य वक्ता विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री देशराज शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें