फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र किंग्स ने नमो लीग में हासिल किया चौथा स्थान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के हाथों उपहार ग्रहण करती टीम कुरुक्षेत्र। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र किंग्स ने पंचकूला में आयोजित नमो लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में चौथा स्थान हासिल किया। सेमीफाइनल में कुरुक्षेत्र किंग्स को जालंधर की टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद चौथे स्थान के लिए टीम को 2.5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।
ताऊ देवी लाल खेल परिसर में 28 सितंबर से 4 अक्तूबर तक हुई प्रतियोगिता में पांच राज्यों की 32 टीमों ने हिस्सा लिया। कुरुक्षेत्र किंग्स की कमान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा में कार्यरत शमशेर चौहान ने संभाली। फाइनल मुकाबले में गुरुग्राम ने हिसार को हराकर पहला स्थान हासिल किया। विजेता टीम को 21 लाख रुपये और उपविजेता हिसार की टीम को 11 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। जालंधर की टीम तीसरे स्थान पर रही और उसे पांच लाख रुपये का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


समापन समारोह में केंद्रीय विद्युत और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए और युवाओं को नशे से दूर रहने व खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार, अभियान में 3,200 से अधिक टीमों और 50 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। आयोजकों ने आयोजन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किए जाने की जानकारी भी दी। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित टूर्नामेंट का मुख्य संदेश ‘क्रिकेट को हां, नशे को ना’ रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें