फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बारिश के बह गए जल निकासी के दावे, गलियां जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/ शाहाबाद/पिहोवा। करीब एक सप्ताह की इंतजार के बाद बुधवार को मौसम मेहरबान हुआ, जिसके चलते जिले में 20 एमएम बारिश हुई। पहले सुबह तो फिर शाम को बादल जमकर बरसे।
सुबह के समय ही सबसे ज्यादा पिहोवा में 48 मिमी तो शाहाबाद 18 मिमी बारिश हुई। मारकंडा नदी करीब 1100 क्यूसेक जलस्तर के साथ शांत रही लेकिन बारिश के चलते शाहाबाद की गलियों ने नदी का रूप ले लिया। लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी, जिसके साथ ही पानी निकासी के दावों की पोल भी खुल गई। पिहोवा में भी ऐसे ही हालात बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सुबह के समय थानेसर में 13, लाडवा व बाबैन में तीन-तीन व इस्माईलाबाद में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई इसके बाद दिन भर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे लेकिन शाम करीब साढ़े पांच बजे फिर अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश हुई, जिसके चलते गर्मी से कुछ राहत मिल पाई। उधर अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात को भी बारिश की संभावना बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें