फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से तीन दिन बारिश की संभावना, अधिकतम तापमान में आएगी गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। इस बार मौसम लगातार लोगों को राहत पहुंचा रहा है। जहां पिछले तीन दिनों से हवाएं चल रही हैं वहीं अब आगामी तीन दिन बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग अनुसार बुधवार, वीरवार और शुक्रवार को बारिश होने के 51 से 58 प्रतिशत आसार है। इन दिनों अधिकतम तापमान 5 डिग्री लुढ़क कर 31 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा।
इससे पहले मंगलवार को भी सुबह ही चली ठंडी हवाओं ने मौसम के मिजाज को बदलकर रख दिया। दिन में कुछ समय के लिए सूर्यदेव के भी दर्शन हुए। हालांकि हवाओं के वेग में उसकी तपिश का खास असर नहीं हुआ। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात के समय अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। आज बुधवार को बारिश के 51 प्रतिशत चांस के साथ अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहेगा और 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वीरवार को बारिश के 58 प्रतिशत चांस के साथ अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा और 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग अनुसार शुक्रवार को बारिश के आसार कम हैं, लेकिन कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस पूरे माह की बात की जाए तो अब तक चार बार हुई बूंदाबांदी से मौसम ने करवट ली है। और आगे भी 23 मई को बारिश होने की संभावना है, जिससे यह पूरा माह लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें