फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आरोपी एजेंटों की धरपकड़ के लिए दी दबिश, नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने फिलहाल अलग-अलग दो मामले दर्ज किए हैं, जिनमें चार लोगों को आरोपी ठहराया गया है। हालांकि अभी अन्य आरोपियों की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई लेकिन दर्ज मामलों के आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है लेकिन सोमवार देर शाम तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन

बता दें कि परमजीत सिंह वासी परसू राम कॉलोनी की शिकायत पर सलिंद्र बूरा, जिंदा, कैथल, रिंकू करसौला व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है तो वहीं गांव जोगनाखेड़ा वासी विकास की शिकायत पर आरोपी अमित पजेंटा के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
थाना केयूके में दर्ज इन मामलों के दर्ज किए जाते ही आरोपियों की धरपकड़ को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गई। पुलिस टीमों ने आरोपियों के प्रतिष्ठान से लेकर घर व अन्य ठिकानों पर भी तलाश की लेकिन कोई सुराग फिलहाल नहीं लग पाया है। उधर माना जा रहा है कि अन्य मामलों से संबंधित कथित एजेंटों में से भी कईं भूमिगत हो चुके हैं। उन्हें भी कानूनी कार्रवाई का भय बना हुआ है। वहीं ये मामले अब इमीग्रेशन सेंटरों पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
विज्ञापन

आरोपियों को जल्द कर लिया जाएगा गिरफ्तार : एसपी
एसपी वरूण सिंगला का कहना है कि फिलहाल दो शिकायतें पुलिस को मिली है और उनके आधार पर दोनों मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनके आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्त में ले लिया जाएगा। वहीं अन्य डिपोर्ट हुए लोगों से भी पुलिस की टीमें लगातार संपर्क साधे हुए हैं तो वहीं पुलिस हर मामले पर निगरानी रखते हुए अपनी जांच को तेज कर चुकी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अन्य सरकारी एजेंसियां अपने स्तर पर इन मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें