कुरुक्षेत्र। कम घातक हथियारों का प्रशिक्षण देती टीम। पुलिस
कुरुक्षेत्र। रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की 194वीं बटालियन ने रविवार को जिला पुलिस लाइन में कम घातक हथियारों और मुनेशन की प्रदर्शनी आयोजित कर जिला पुलिस के जवानों को प्रशिक्षण प्रदान किया। यह प्रशिक्षण 10 से 14 सितंबर तक चले परिचित अभ्यास के अंतिम दिन आयोजित किया गया।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि आरएएफ की टीम ने गत चार दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों का दौरा कर भौगोलिक स्थिति और क्षेत्र की जानकारी एकत्र की है। इसके साथ ही पूर्व में हुए दंगों और अन्य गतिविधियों का विस्तृत अध्ययन किया ताकि भविष्य में कानून व्यवस्था की स्थिति में तैनाती और नियंत्रण में आसानी हो। अभ्यास के अंतिम दिन आरएएफ ने कम घातक हथियारों और मुनेशन के उपयोग से भीड़ नियंत्रण और तितर-बितर करने की तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी।
आरएएफ ने आधुनिक हथियारों, उपकरणों और तकनीकी वाहनों का प्रदर्शन भी किया।आरएएफ उप कमांडेंट मीठा लाल मीणा ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य भविष्य में दंगों या ऐसी परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटना और आरएएफ व जिला पुलिस के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है। इस अवसर पर डीएसपी यातायात रोहतास कुमार, आरएएफ निरीक्षक देवकरण मीणा, उप निरीक्षक पवन कुमार, बलवीर सिंह, आरएएफ और जिला पुलिस के जवान मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र। कम घातक हथियारों का प्रशिक्षण देती टीम। पुलिस