कुरुक्षेत्र। तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर की आराधना में लगे पुजारी। संवाद
कुरुक्षेत्र। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम् द्वारा संचालित तिरुपति बालाजी मंदिर में वीरवार को धार्मिक अनुष्ठान हुए। ये अनुष्ठान दक्षिण भारतीय पूजन परंपरा के अनुसार संपन्न कराए गए।
पुजारियों ने विधि-विधानपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण कर भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना की। सुबह के समय सेवकों, समिति सदस्यों और भक्तों द्वारा राधोत्सव मनाया गया। मंदिर में उत्साह का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर दिव्य प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने भगवान का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। मंदिर के पुजारी आचार्य लवकुश गौतम ने बताया कि सुबह आठ बजे राधोत्सव हुआ। भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना के बाद सेवकों और श्रद्धालुओं को विशेष कृपा प्रसाद खिचड़ी परोसी गई। सह-कार्यकारी अधिकारी बालाराजू ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम में दक्षिण भारतीयों के साथ स्थानीय श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में आ रहे हैं। मंदिर के सेवक अनुशासन और व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। ब्रह्मोत्सव की तैयारियां भी चल रही हैं।
कुरुक्षेत्र। तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर की आराधना में लगे पुजारी। संवाद
कुरुक्षेत्र। तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर की आराधना में लगे पुजारी। संवाद