फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अनाजमंडियों में आवक के साथ खरीद भी तेज, किसानों को राहत

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इस्माईलाबाद अनाज मंडी में सुखाने के लिए डाली सूरजमुखी की फसल। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। जिला में अनाजमंडियों में सूरजमुखी की आवक तेज होने लगी है, जिसके साथ ही खरीद में भी तेजी देखने को मिल रही है। अभी तक 37 हजार 730 क्विंटल की खरीद की जा चुकी है। उठान कार्य भी लगातार किया जा रहा है और करीब 88 फीसदी उठान कर लिया गया है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा आवक शाहाबाद अनाजमंडी में हो रही है, जहां रविवार तक 21 हजार 290 क्विंटल की खरीद की जा चुकी है। जिला में शाहाबाद के अलावा बाबैन, थानेसर, लाडवा, इस्माईलाबाद, झांसा व ठोल में सूरजमुखी के लिए खरीद केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो जून से खरीद कार्य शुरू किया गया था। तीन दिन से मौसम साफ है, जिसके चलते कटाई कार्य में भी तेजी आई है। रविवार तक बाबैन अनाजमंडी में तीन हजार 70 क्विंटल, थानेसर में 1820 क्विंटल, लाडवा में 1700 क्विंटल, इस्माईलाबाद में 931 क्विंटल, झांसा में 623 क्विंटल व ठोल में 331 क्विंटल सूरजमुखी की फसल खरीद की गई है। फसल खरीद के लिए हैफेड व हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन को जिम्मा सौंपा गया है। हैफेड जीएम शमशेर सिंह व वेयर हाउस कार्पोरेशन से इंस्पेक्टर रिंकू हुड्डा के मुताबिक खरीद कार्य सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें