कुरुक्षेत्र। श्रीदेवीकूप भद्रकाली मंदिर में पूजा करने पहुंचे पंजाबी गायक अमर संधू टीम सहित मां भद्रकाली जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने पावन-पवित्र शक्ति स्थल श्री देवीकूप पर मां की विधिवत पूजा की व माथा टेका और मिट्टी के घोड़े चढ़ाए। पीठाध्यक्ष पं. सतपाल शर्मा ने मां की लाल चुनरी व पुष्पमाला से उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने गायक अमर संधू को मां का प्रसाद व आशीर्वाद देकर उनके सेवा भावी यशस्वी जीवन की मंगल कामना की।
पीठाध्यक्ष पं. सतपाल शर्मा के सानिध्य में गायक अमर संधू द्वारा मां भद्रकाली जी की पूजा अर्चना की। मां से प्रार्थना की कि वे अपने सभी भक्तों पर इसी प्रकार अपना आशीर्वाद बनाए रखें। उन्होंने बाद आरती-वंदन भी किया व मां को पंच मेवे व केलों का भोग अर्पित किया।
मां को लाल- चुनरी, लाल वस्त्र, सिंदूर व नारियल इत्यादि भेंट किया। मां के दाएं टखने के चांदी स्वरूप पर दूध, दही, मक्खन, शहद, घी, गुलाब जल, चन्दन, केसर, गंगाजल इत्यादि का लेप किया। पं. अनिल शर्मा ने उनका श्रद्धापूर्वक पूजन कराय। गायक अमर संधू ने कहा कि वे काफी समय से शक्तिपीठ में दर्शन के इच्छुक थे और आज उन्हें यहां आकर आध्यात्म की शक्ति का अनुभव हुआ है। इस मौके पर एमके मौदगिल, जीवन मौदगिल, डॉ. अनु पॉल, कार्यालय सेवादार राकेश सैनी, आशीष दीक्षित सहित अरविंद्र सिंह राजिंद्र सिंह मौजूद रहे।