कुरुक्षेत्र। अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइक्लिंग लीग-नॉर्थ जोन इवेंट का आयोजन शाहाबाद-इस्माईलाबाद हाईवे पर किया गया जिसका समापन रविवार को हुआ। पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़ की करीब 200 महिला साइकिलिस्टों ने दमदार रफ्तार दिखाई।
सीनियर महिलाओं की 60 किमी मास स्टार्ट मेें एनसीओ पटियाला, पंजाब की खिलाड़ी रेजिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, खेलो इंडिया (युवा मामले एवं खेल मंत्रालय केंद्र सरकार) और हरियाणा स्टेट साइकिलिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शाहाबाद-इस्माईलाबाद हाईवे पर आयोजित की गई। यह आयोजन न केवल प्रतियोगिता का मंच था बल्कि महिला सशक्तीकरण, खेल भावना और आत्मनिर्भरता का प्रतीक भी बनकर उभरा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि आईजी हरियाणा डाॅ. हरीश कुमार रंगा, हरियाणा स्टेट साइक्लिंग एसोसिएशन उपाध्यक्ष हरबंस सिंह औजला हैं।
शाहाबाद। 11 वर्षीय गुंजन। संवाद