बाबैन। जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बाबैन मे अवैध पानी के कनैकशन काटते हुए। स्वयं
बाबैन। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से अवैध पानी के कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के अंतर्गत बाबैन में पानी के लगभग 10 से 12 अवैध कनेक्शन काटे गए। ब्लाॅक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर सोमपाल ने लोगों से अपील की कि वे केवल वैध कनेक्शन का ही उपयोग करें और पानी का संरक्षण करें, ताकि आने वाली पीढि़यों के लिए भी जल संसाधन सुरक्षित रह सकें। विभाग के कनिष्ठ अभियंता महावीर ने बताया कि अवैध कनेक्शनों के कारण कई परिवारों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
साथ ही पानी की अनावश्यक बर्बादी भी हो रही थी। विभाग की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य कॉलोनी के सभी लोगों तक समान रूप से पानी पहुंचाना और पानी की बर्बादी को रोकना है। उन्होंने बताया कि आगे भी विभाग की ओर से अवैध पानी के कनेक्शन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निवासियों ने विभाग की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इससे कॉलोनी में पानी की सप्लाई बेहतर होगी और सभी को बराबर पानी मिल सकेगा। इस अवसर पर ओमप्रकाश, कुलदीप व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
बाबैन। जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बाबैन मे अवैध पानी के कनैकशन काटते हुए। स्वयं