फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ई-रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बने कुलदीप सिंह

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नवनिर्वाचित प्रधान कुलदीप सिंह का स्वागत करते ई-रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में ई-रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुलदीप सिंह को एसोसिएशन का नया प्रधान घोषित किया गया। प्रधान बनने के बाद ई-रिक्शा चालकों और सदस्यों ने कुलदीप सिंह का फूल-मालाओं और लड्डू खिलाकर स्वागत किया। चुनाव अधिकारी जितेंद्र यादव और दीपांशु गुप्ता ने बताया कि प्रधान पद के लिए कुलदीप सिंह, सुरेंद्र कुमार और रमेश चंद्र ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 20 मई तय की गई थी। इसके बाद सुरेंद्र कुमार और रमेश चंद्र ने अपने नाम वापस ले लिए। इसके कारण कुलदीप सिंह को सर्वसम्मति से प्रधान घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन में 158 वोट हैं। चुनावी प्रक्रिया सेक्टर-17 में एडवोकेट पृथ्वी नाथ के कार्यालय की प्रथम मंजिल पर पूरी करवाई गई। नवनिर्वाचित प्रधान कुलदीप सिंह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता ई-रिक्शा चालकों के लिए स्थायी स्टैंड बनवाना रहेगा।

कुरुक्षेत्र। नवनिर्वाचित प्रधान कुलदीप सिंह का स्वागत करते ई-रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें