फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध रोकने में आमजन का सहयोग जरूरी : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए आमजन और पुलिस प्रशासन को मिलकर काम करना होगा। पुलिस अपना काम कर रही है इसके साथ-साथ आमजन का सहयोग मिले तो अपराधों को रोकना और भी आसान होगा।
उक्त विचार मंगलवार को पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने जिला के बैंक प्रबंधकों, ज्वैलर्स एसोसिएशन, मार्केट एसोसिएशन, आढ़तियों तथा पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक के दौरान व्यक्त किए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बैठक में अपील करते हुए कहा कि बैंक, एटीएम परिसर, कैश वैन, ज्वैलर्स शॉप व पेट्रोल पंप पर पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण नंबरों की सूची जरूर लगवाएं। इसके साथ ही बैंक, ज्वैलर्स शॉप व पेट्रोल पंप पर हाई रेज्यूलेशन के कैमरे लगवाए जिसमें ज्यादा से ज्यादा दिनों की रिकॉर्डिंग सेव रह सके। कैमरों की फुटेज साफ होगी। जिससे अपराधियों की पहचान करने तथा उनको पकड़ने में आसानी होगी।
उन्होंने कहा कि बैंकों व पेट्रोल पंप पर होने वाली आपराधिक वारदात को रोकने के लिए बैंकों व पेट्रोल पंप संचालकों और अन्य व्यापारियों का सहयोग बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

बैंक, ज्वैलर्स शॉप व पेट्रोल पंप पर कार्यरत कच्चे कर्मचारियों तथा चौकीदारों की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं। ज्यादा कैश देने पर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचित करें ताकि सुरक्षा व्यवस्था समय पर उपलब्ध करवाई जा सके। बैंकों का अलार्म सिस्टम दुरुस्त हो व कैश रखने की जगह के सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हो। मीटिंग में आए बैंक प्रबंधकों, ज्वैलर्स एसोसिएशन, मार्किट एसोसिएशन, आढ़तियों तथा पेट्रोल पंप संचालकों ने पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक में थाना कृष्णा गेट प्रभारी जगदीश टामक, यातायात प्रभारी रामकरण तथा प्रवाचक सहायक उप निरीक्षक संजीव कुमार, जिला सुरक्षा प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें