फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिस्टल स्पर्धा में पीयू चंडीगढ़ के पुरुष खिलाड़ियों ने मारी बाजी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिस्टल स्पर्धा में निशाना साधती हुई महिला ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल परिसर में आयोजित नॉर्थ-ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला और पुरुष शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें रविवार को एयर पिस्टल पुरुष इंडिविजुअल और एयर पिस्टल टीम की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें खिलाड़ियों द्वारा निशाना साधे गए। इसमें पुरुष इंडिविजुअल पिस्टल स्पर्धा में पंजाबी विश्वविद्यालय के अर्जुन सिंह चीमा ने 390 के स्कोर से पहला स्थान हासिल किया और पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के सर्बजोत सिंह ने 390 के स्कोर से दूसरा स्थान तो वहीं पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के अमित शर्मा ने भी 389 के स्कोर से तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


वहीं पुरुष पिस्टल स्पर्धा की टीम में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने 1159 के स्कोर से पहला स्थान हासिल किया और जीएनडीयू अमृतसर ने 1158 के स्कोर से दूसरा स्थान तो वहीं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने 1151 के स्कोर से तीसरा स्थान हासिल किया। एक जनवरी को पुरुष और महिला पिस्टल स्पर्धा के मिक्स मैच का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें