फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरते कलाकारों के लिए सफल मंच साबित हो रहा है रत्नावली

Sat, 31 Oct 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का रत्नावली उत्सव राज्यस्तरीय प्रतियोगिता प्रदेश के उभरते कलाकारों के लिए एक सफल मंच साबित हो रहा है। इस मंच से तैयार हुए कई कलाकार फिल्म उद्योग और रंगमंच में अपनी कला का जादू बिखेर रहे हैं। रत्नावली-2015 में 31 विधाओं में प्रदेश के 3500 युवा कलाकारों ने हरियाणवी कला पेश की।
विज्ञापन

रत्नावली  महोत्सव पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार दर्शकों को आकर्षित करने में अधिक कामयाब साबित हुआ। 27 से 30 अक्तूबर के बीच हुई इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 50 से अधिक टीमों के 3500 युवा कलाकारों ने प्रस्तुति दी। युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि इस बार युवा कलाकारों ने रागिनी, सांग से लेकर सेल्फी विद हरियाणवी आदि प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। 
इस बार हरियाणवी रसिया ग्रुप डांस, नौ हरियाणवी भाषण प्रतियोगिता, हरियाणवी चुटकुले, हरियाणवी स्किट, हरियाणवी लोकगीत, हरियाणवी भजन, रागिनी, हरियावी वाद्य यंत्र, हरियाणवी गजल, हरियाणवी फोक इंस्ट्रूमेंटल सोलो, हरियाणवी जन-जीवन पर आधारित ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता, हरियाणवी वन एक्ट प्ले, पेंटिंग प्रदर्शनी, हरियाणवी फोक कोस्ट्यूम पुरुष व महिला, फुलझड़ी बनाओ प्रतियोगिता, हरियाणवली सोलो डांस (पुरुष व महिला), 
विज्ञापन


हरियाणवी समूह नृत्य, हरियाणवी पॉप सॉन्ग, मोनो एक्टिंग, हरियाणवी चौपाल, हरियाणवी कविता, हरियाणवी समूह गीत, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, सांग, हरियाणा की प्राचीन चीजों की प्रदर्शनी, हरियाणा पर आधारित लघु फिल्म, पगड़ी बंधाओ, सेल्फी विद हरियाणवी, रिचुअल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। 
रत्नावली उत्सव में पानीपत का आर्य पीजी कॉलेज ओवरऑल चैंपियन  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय राज्यस्तरीय रत्नावली उत्सव में पानीपत का आर्य पीजी कॉलेज ओवरऑल चैंपियन बना। 
हरियाणवी वन एक्ट प्ले में आरकेएसडी कॉलेज कैथल पहले, आर्य कॉलेज पानीपत दूसरे, यूटीडी कुरुक्षेत्र तीसरे स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज पानीपत के विद्यार्थी को फौजी के रोल के लिए बेस्ट एक्टर, यूटीडी कुरुक्षेत्र के छात्र को चरणदास चोर के रोल के लिए सेकेंड चुना गया। 
डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स की छात्रा को गो दान करेक्टर के लिए और आरकेएसडी कॉलेज कैथल की छात्रा को विकलांग लड़की के रोल के लिए सेकेंड बेस्ट एक्टर चुना गया। 
27 से  30 अक्टूबर के बीच आयोजित हरियाणवी भजन प्रतियोगिता में आरकेएसडी कॉलेज की टीम पहले, आईजी महिला महाविद्यालय दूसरे, डीएन कॉलेज ऑफ एजुकेशन तीसरे, बीएड कॉलेज चौथे और भगवान परशुराम कॉलेज पांचवें स्थान पर रहे। 
हरियाणवी गजल प्रतियोगिता में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत पहले, पंडित चिंरजीलाल गवर्नमेंट कॉलेज करनाल दूसरे, बीपीआर कॉलेज कुरुक्षेत्र तीसरे, यूटीडी  कुरुक्षेत्र चौथे और डीएवी कॉलेज यमुनानगर पांचवें स्थान पर रहा। हरियाणवीं डेकलामेशन प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी ब्वॉयज कॉलेज सिरसा पहले, केएम गवर्नमेंट कॉलेज नरवाना दूसरे, जनता विद्या मंदिर चरखी दादरी तीसरे, यूनिवर्सिटी कॉलेज कुरुक्षेत्र चौथे और डीएवी कॉलेज यमुनानगर पांचवें स्थान पर रहा।
युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि हरियाणवी कविता में महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय रोहतक की कोमल प्रथम, बीपीआर कॉलेज कुरुक्षेत्र की पायल द्वितीय और सीआर किसान कॉलेज जींद के सुभाष तृतीय स्थान पर रहे। 
हरियाणवी सोलो डांस (महिला) में यूटीडी कुरुक्षेत्र पहले, एसडी कॉलेज नरवाना दूसरे, डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स यमुनानगर और आर्य कॉलेज पानीपत तीसरे स्थान पर रहे। सोलो डांस (पुरुष) प्रतियोगिता में आरकेएसडी कॉलेज कैथल प्रथम, यूटीडी  कुरुक्षेत्र दूसरे और जाट कॉलेज कैथल तीसरे स्थान पर रहा। 
मोनो एक्टिंग में सीआर किसान कॉलेज जींद पहले, आर्य कॉलेज पानीपत दूसरे और डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स तीसरे स्थान पर रहा। हरियाणवी लोकगीत प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज पानीपत पहले, सीआर किसान कॉलेज जींद दूसरे, आरकेएसडी कॉलेज कैथल तीसरे, बीपीआर कॉलेज कुरुक्षेत्र चौथे और डीएवी कॉलेज यमुनानगर पांचवें स्थान पर रहा।
रागिनी में एनएमएल गवर्नमेंट कॉलेज हांसी पहले, सीआर किसान कॉलेज जींद दूसरे, डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स तीसरे, केएम  गवर्नमेंट कॉलेज नरवाना चौथे और बीपीआर कॉलेज कुरुक्षेत्र पांचवें स्थान पर रहा। टिट-बिट्स प्रतियोगिता में केएम गवर्नमेंट कॉलेज नरवाना पहले, गवर्नमेंट कॉलेज जींद दूसरे, गवर्नमेंट कॉलेज छछरोली तीसरे स्थान पर रहा। 
हरियाणवी फोक इंस्ट्रूमेंटल सोलो प्रतियोगिता में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत पहले, बीपीआर कॉलेज कुरुक्षेत्र दूसरे, आरकेएसडी कॉलेज तीसरे, एसडी कॉलेज पानीपत और यूटीडी कुरुक्षेत्र चौथे, राजीव गांधी गवर्नमेंट कॉलेज उचाना पांचवें स्थान पर रहा। 
हरियाणवी फोक कोस्ट्यूम (महिला) प्रतियोगिता में बीपीएसएम कॉलेज खानपुर पहले, एसडी महिला महाविद्यालय नरवाना दूसरे, डॉ.  बीआर अंबेडकर कॉलेज कैथल तीसरे स्थान पर रहा। हरियाणवी फोक कोस्ट्यूम (पुरुष) प्रतियोगिता में सीआर किसान कॉलेज जींद पहले, यूटीडी कुरुक्षेत्र दूसरे, पंडित चिंरजीलाल गवर्नमेंट कॉलेज करनाल तीसरे स्थान पर रहा। 
ऑन द स्पॉट पेंटिंग कंपीटिशन में यूटीडी कुरुक्षेत्र पहले, डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स यमुनानगर और गवर्नमेंट पीजी कॉलेज अंबाला दूसरे, डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स यमुनानगर और गणेश दास डीएवी कॉलेज करनाल तीसर स्थान पर रहा। पेंटिंग प्रतियोगिता में एफसी कॉलेज फॉर वूमैन हिसार पहले, डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स् यमुनानगर दूसरे, डीएवी कॉलेज करनाल और यमुनानगर तीसरे स्थान पर रहे। 
हरियाणवी क्विज प्रतियोगिता में यूटीडी कुरुक्षेत्र पहले, जेवीएमजीआरआर कॉलेज चरखी दादरी दूसरे, गवर्नमेंट कॉलेज जींद तीसरे, यूटीडी और एमडी यूनिवर्सिटी चौथे स्थान पर रहे। ओल्ड एंटिक प्रदर्शनी प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज पानीपत पहले, आरकेएसडी कॉलेज कैथल दूसरे, डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स यमुनानगर तीसरे, जेबीएम कॉलेज जुलाना चौथे और जनता विद्या मंदिर चरखी दादरी पांचवें स्थान पर रहा। 
हरियाणवी पगड़ी प्रतियोगिता में एसडी वूमैन कॉलेज नरवाना पहले, यूडीटी कुरुक्षेत्र दूसरे, आर्य कॉलेज पानीपत तीसरे स्थान पर रहा। फुलझड़ी बनाओ प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज पानीपत पहले, पंडित चिरंजीलाल गवर्नमेंट कॉलेज करनाल दूसरे और आरकेएसडी कॉलेज कैथल तीसरे स्थान  पर रहा। 
हरियाणवी बेस्ट सेल्फी प्रतियोगिता में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत पहले, आरकेएसडी कॉलेज कैथल दूसरे और एसडी कॉलेज नरवाना की टीम तीसरे स्थान पर रही। हरियाणा के रीति-रिवाजों पर आयोजित प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज पानीपत पहले, यूटीडी कुरुक्षेत्र दूसरे और गवर्नमेंट कॉलेज जींद तीसरे स्थान पर रहे। फोक सोंग हरियाणवी प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज पानीपत पहले, डीएवी  कॉलेज फॉर गल्र्ज दूसरे व यूटीडी कुरुक्षेत्र तीसरे स्थान पर रहा।  
हरियाणवी स्किट में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत पहले, गवर्नमेंट कॉलेज हांसी दूसरे, सीआर किसान कॉलेज जींद तीसरे स्थान पर रहा। हरियाणवी ग्रुप सॉन्ग में डीएवी कॉलेज यमुनानगर पहले, आर्य कॉलेज पानीपत दूसरे और यूटीडी कुरुक्षेत्र तीसरे स्थानर पर रहा। हरियाणवी आरकेस्ट्रा में आर्य कॉलेज पानीपत पहले, यूटीडी कुरुक्षेत्र दूसरे और डीएवी कॉलेज यमुनानगर तीसरे स्थान पर रहा। 
शॉर्ट फिल्म कंपीटिशन में यूटीडी कुरुक्षेत्र पहले, डीएवी कॉलेज यमुनानगर दूसरे, यूआईटी कुरुक्षेत्र तीसरे स्थान पर रहा। चौपाल में यूटीडी कुरुक्षेत्र पहले, बीपीएसएम विश्वविद्यालय खानपुर कलां दूसरे और आर्य पीजी कॉलेज पानीपत तीसरे स्थान पर रहा। रसिया ग्रुप डांस में डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स पहले, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत दूसरे, जीएनजी कॉलेज यमुनानगर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें