फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रेरणा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों ने संस्था सदस्यों संग त्योहार मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में भाई-बहन के प्यार का त्योहार मनाया गया। इस दौरान बुजुर्गों ने प्रेरणा संस्था के सदस्यों को तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। बुजुर्ग क्षमा मल्होत्रा ने पर्व की कहानी सुनाकर इसका महत्व बताया। संस्था सदस्यों ने बुजुर्गों का सत्कार किया और उनकी लंबी आयु की कामना की।
विज्ञापन

संचालक डॉ. जयभगवान सिंगला ने सेवा, सुरक्षा और सम्मान की भावना से सभी का ध्यान रखने का संकल्प लिया। किरण गर्ग, हरकेश पपोसा, रामलाल सिंगला, सुरेखा और आशा सिंगला ने बुजुर्गों के सम्मान में विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर श्याम सुंदर, प्रेमकुमार, बाला देवी, दीवान चंद, फूला रानी, ऊषा सच्चर, संतोष, बीरमति, बलविंदर, विजयलक्ष्मी, जोगिंदर, चंद्रकांत, ठक्कर श्रीवास्तव, अजीत, अशोक, भोला और बिशंभर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें