फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गैर शैक्षणिक कार्यों के विरोध में 23 सितंबर को पानीपत में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने गैर शैक्षणिक कार्यों के विरोध में 23 सितंबर को पानीपत स्थित शिक्षा मंत्री के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन का एलान किया है। संघ ने सरकार से शिक्षकों को केवल पढ़ाने का काम देने और गैर शैक्षणिक कार्यों पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि शिक्षकों को लगातार गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाया जा रहा है, जिससे स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। राज्य सचिव रामेश्वर दास और जिला प्रधान वीरेंद्र सिंह गढ़ी रोडान ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत गतिविधियां हो रही हैं। शिक्षकों को अन्य कार्यों के लिए स्कूलों से बाहर भेजने से पढ़ाई बाधित होती है। जनगणना और एसआईआर कार्य में ड्यूटी के कारण अप्रैल से सरकारी स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित होने का दावा किया। जुलाई में कक्षा नौवीं से 12वीं की परीक्षाएं तीन बार स्थगित हो गईं। संघ ने स्कूलों के विलय, शिक्षकों की छंटनी, नियमितीकरण और पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगें भी उठाई हैं। प्रदेश के शिक्षक इन मांगों को लेकर 23 सितंबर को पानीपत में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें