कुरुक्षेत्र। विक्ट्री फील्ड में हुए 20 ओवर के एक मुकाबले में भलाड़ जायंट्स ने बराना को आठ विकेट से हराया। बराना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 141 रन बनाए थे। जवाब में भलाड़ जायंट्स ने 15.1 ओवर में दो विकेट खोकर 142 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।
भलाड़ की जीत में अक्षत बलियान ने 52 रन और अमित लोहट ने 38 रन की अहम पारी खेली। अक्षत ने 40 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 52 रन बनाए। अमित लोहट ने 28 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाकर 38 रन जोड़े। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद कप्तान शंकी ने आठ गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। जॉनी भल्लार भी 15 गेंदों पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे।
बराना की पारी
बराना की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जिसमें अभि धीमान 12, जीतू 16 और सावन मोरखी 28 रन बनाकर आउट हुए। संदीप गुप्ता केवल तीन रन बना सके। परवीन बारठल ने 30 गेंदों पर 29 और परवीन प्रजापति ने 21 गेंदों पर 33 रन बनाकर पारी को संभाला। मुकेश ने आठ रन बनाए, जबकि वरुण जैलदार दो रन पर नाबाद रहे। बराना की ओर से मुकेश और शंकी ने एक-एक विकेट लिया।