फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र से लाया कूडा डंपिंग साइट पर गिराए जाने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। कुरुक्षेत्र रोड पर नगरपालिका द्वारा बनाए गए डपिंग एरिया में कुरुक्षेत्र से लाकर कूडा डालने को लेकर शहर वासियों ने रोष जताया और कूड़ा लेकर पहुंचे डंपरों को रोक दिया गया । इसकी सूचना नगरपालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि सहित उच्च अधिकारियों को दी । सूचना मिलते ही नगरपालिका कर्मी मौक़े पर पहुंचे ।
विज्ञापन

इस संबंध में आसपास रहने वाले राकेश कुमार, सुभाष, जसपाल सिंह,सुखबीर सिंह, प्रमोद कुमार आदि ने बताया कि इस डंपिंग ग्राउंड से हमेशा गंदी बदबू आती रहती हैं। सारा दिन आवारा पशु घूमते रहते हैं जो कई बार लड़ते हुए सड़कों पर आ जातें है जिस कारण कई लोग इनकी चपेट में आकर घायल हो गए हैं। सारा दिन मक्खियां रहतीं हैं। इस गंदगी के कारण उनके बच्चे बीमार पड़ गए हैं। अब कुरुक्षेत्र से लाकर यहां कूड़ा गिराया जाने लगा है, जिससे यह समस्या और भी गहराएगी।
इस बावत नगरपालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि ने बताया कि उन्हें इस बारे में लोगों ने सूचना दी थी, जिसे तुरंत प्रभाव से बंद करवा दिया है। यदि इसके बावजूद भी वे लोग नहीं माने तो उनके ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें