फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कनाडा भेजने के नाम पर ठगे 11.03 लाख, एजेंट गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डेढ़ माह पहले युवती को कनाडा भेजने के नाम पर 11.03 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अनिल कुमार हाल निवासी खेड़ी मारकंडा ने कनाडा के लिए 12 लाख रुपये में बात तय की थी।
विज्ञापन

थाना झांसा में आठ मई को दर्ज शिकायत में नरिंद्र कौर निवासी ठसका मीरांजी ने बताया था कि वर्ष 2021 में उसने आरोपी अनिल कुमार से अपनी बेटी को कनाडा भेजने के लिए बातचीत की थी। इस एवज में आरोपी ने 12 लाख रुपये मांगे थे। आरोपी ने उसकी बेटी को एक-दो महीने के अंदर ही कनाडा भेजने का आश्वासन दिया था। उसकी बातों पर विश्वास करके उसने अलग-अलग समय पर आरोपी को 11 लाख तीन हजार रुपये दिए थे, मगर काफी समय तक आरोपी ने उसकी बेटी को कनाडा नहीं भेजा था। उसने आरोपी से उसके पैसे वापस देने की मांग की तो आरोपी ने हर महीने डेढ़ लाख रुपये देने का स्वीकार किया था। उसके बाद भी आरोपी ने उसके पैसे नहीं लौटाए थे। उसने दोबारा आरोपी से पैसे मांगे तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार को अदालत के आदेश से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। रिकवरी के लिए पुलिस ने आरोपी को अदालत से रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें