कुरुक्षेत्र। गांव झांसा के पंचायत घर में प्रोटीन किट वितरित करते सरपंच साथ में अन्य।
इस्माईलाबाद। यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी के अध्यक्ष विनोद पाल ने बताया कि मंगलवार को पंचायत घर झांसा में आयोजित कार्यक्रम में इलाके के टीवी के मरीजों को प्रोटीन किट भेंट की गई। जिसमें, तेल, साबुन, टूथपेस्ट, ब्रश, चावल, पनीर, दाल, प्रोटीन पदार्थ, भेंट किया गया। इस मौके पर झांसा के सरपंच पवन गाबा ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि टीवी को जड़ से खत्म किया जाए।
इसके लिए ग्राम पंचायत झांसा हर वक्त तैयार है। उन्होंने बताया कि इलाके के जो लोग इस बीमारी से ग्रस्त है उनकी मदद के लिए हर वक्त ग्राम पंचायत झांसा उनके साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी के अध्यक्ष विनोद पाल होलकर भी समय समय पर अपना सहयोग देते रहते है। जिससे काफी मदद मिलती है। इस मौके पर टीवी कोऑर्डिनेटर अंजलि, वालंटियर राहुल, बलजीत, सोनू, सचिन पाल, ओमप्रकाश, सरबजीत, आदि मौजूद रहे।