कुरुक्षेत्र। श्री विश्वकर्मा पांचाल समाज सुधार सभा की ओर से शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान साहब सिंह खरींडवा ने की। मंच का संचालन राजपाल पांचाल और मास्टर गुलाब सिंह ने किया। कार्यक्रम के सह संयोजक सुधीर ने बताया कि 17 अगस्त को पांचाल समाज के भजन उपदेशक, स्वतंत्रता सेनानी, संत श्री भीष्म जी महाराज की स्मृति में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर व अन्य मंत्री भी शामिल होंगे। संस्था के प्रधान साहब सिंह खरींडवा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम को समाज के विकास और सशक्तिकरण की दिशा में एक नया कदम देखा जा रहा है। बैठक में पांचाल समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया। जिसमें बलजीत, डालमवाला , बलविंदर, एडवोकेट धर्म सिंह, एडवोकेट राजपाल पांचाल, एडवोकेट कर्मवीर सिंह, सोमदत्त पांचाल, पूर्व प्रधान कृष्ण, जयप्रकाश , नीलम रोहतक, उषा पांचाल, मास्टर हरि सिंह, राम सिंह दयालपुर, रामनिवास करोडा, जय सिंह नरवाना, जगदीश, चमन लाल, दयानंद, लाभ सिंह आर्य, बंसीलाल मौजूद रहे।