फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चोरी करने का पेशेवर आरोपी भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। बर्तन और बिस्तर की दुकान से चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी जसमीत कुमार उर्फ विक्की निवासी शाहाबाद को कारागार भेज दिया। आरोपी के खिलाफ चोरी करने के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में हरीश कुमार निवासी शिव मंदिर मार्केट ने बताया था कि उसकी शिव मंदिर की दुकानों में बर्तन और बिस्तर की दुकान है। उसकी दुकान के अंदर चार गैस सिलिंडर चोरी हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी जसमीत कुमार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि रोहित उर्फ काला निवासी माजरी मोहल्ला उसका दोस्त है। वह दोनों नशा करने के आदी हैं। आठ दिसंबर को उसने और रोहित उर्फ काला ने अनाज मंडी से एक बाइक चुराई थी। उन्होंने इस बाइक पर गैस सिलिंडर चुराए थे। इसके अलावा एक और बाइक व दो मोबाइल नगला जिला यमुनानगर से चुराए थे।




बाइक चुराने के तीन आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने बाइक चोरी करने के तीन आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी सुमित, प्रदीप व खुशहाल निवासी बुटान खेड़ी जिला करनाल को कारागार भेज दिया। थाना केयूके में अभिषेक निवासी कुरुक्षेत्र ने बताया था कि वह 15 दिसंबर को अपनी बाइक पर ब्रह्मसरोवर आया था। यहां उसने केडीबी कार्यालय के सामने अपनी बाइक खड़ी की थी। ब्रह्मसरोवर के सामने से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी सुमित, प्रदीप व खुशहाल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन




ट्रैक्टर चालक से मारपीट के दो आरोपी पकड़े
लाडवा। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक से मारपीट करने के दो आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी महिंद्र पाल और नीरज निवासी छलौंदी को जमानत पर रिहा कर दिया। थाना लाडवा में अमरजीत सिंह निवासी छलौंदी ने बताया था कि उसने अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली को भट्ठे पर लगाया हुआ है। वह 12 दिसंबर को मिट्टी लेकर भट्ठे पर जा रहा था। वह महिंद्र पाल के घर के पास पहुंचा तो आरोपी उसे रोककर गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान शैंकी, शुभम, नीरज, हर्ष और अन्य ने मिलकर उस पर हमला कर जख्मी कर दिया था। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी महिंद्र पाल और नीरज को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें