फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सूरजमुखी उठान में देरी पर खरीद एजेंसी अधिकारियों को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। अनाज मंडी में सूरजमुखी की फसल के उठान में हो रही देरी पर एसडीएम डॉ. चिनार चहल ने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को फटकार लगाई। वे मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे और पूरे हालात पर रिपोर्ट लेते हुए कड़े निर्देश भी दिए। मार्केट कमेटी सचिव कृष्ण कुमार मलिक, अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान स्वर्ण जीत सिंह बिट्टू कालड़ा, वरिष्ठ आढ़ती धनपत राय अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में आढ़तियों के साथ बैठक भी की। उठान में देरी पर अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो एसडीएम ने कड़ा अल्टीमेटम देते हुए शाम तक उठान पूरा करने को कहा, साथ ही स्पष्ट किया कि अगर बारिश या अन्य कारणों से फसल को नुकसान हुआ तो उसकी भरपाई निजी तौर पर उन्हीं से वसूल की जाएगी।
एसडीएम ने जब हैफेड मैनेजर से बात करनी चाही तो वे बैठक में नहीं मिले। इस पर एसडीएम डॉ. चहल ने तत्काल मौके पर ही कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए और कहा कि नोटिस की प्रति डीएम हैफेड और हैफेड मुख्यालय को भी भेजी जाए। उन्होंने सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी राजीव सैनी को निर्देश दिए कि सूरजमुखी के उठान कार्य में आढ़तियों और खरीद एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित किया जाए और उठान से लेकर अनलोडिंग तक की प्रक्रिया पर सख्त नजर रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मंडी प्रधान बिट्टू कालड़ा और अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को केवल तीन गाड़ियों का ही उठान हुआ जबकि कई गाड़ियां तीन-तीन दिन से अनलोड नहीं हो पाईं। मदनपुर में केवल दो अनलोडिंग प्वाइंट हैं, जबकि रोहटी गांव में एक भी लेबर उपलब्ध नहीं है। इस कारण गाड़ी मालिक दिहाड़ी की मांग कर रहे हैं। वहीं, ट्रांसपोर्ट ठेकेदार की ओर से पर्याप्त गाड़ियां उपलब्ध न करवाने की शिकायत भी उठी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें